×
Sahaja Yoga for health

सुधारें

आपके स्वास्थ्य के लिए योग

मानव शरीर एक बेहतरीन रचना है और इसे ठीक से चलाते रहने से हमारे चित्त को अपने अंदर रखने में मदद मिलती है, हालाँकि कभी -कभी यह बीमार हो सकता है और इसकी देखभाल करने के लिए ध्यान सबसे अच्छा उपाय है |

शरीर का सारा तंत्र अविभाज्य है और एक दूसरे से जुड़े है, और सारा उर्जा तंत्र हमारे शरीर से संवाद करता है और हमें सूचित करता है यदि कुछ सुधार की आवश्यकता है |

सहज योग में हम अपनी स्वयं की ऊर्जा की धारणा की व्याख्या करना और उसे संतुलित करना सीखते हैं ताकि यह हमारे संपूर्ण शरीर का सही पोषण कर सके। प्रत्येक कोशिका, प्रत्येक अंग में सुधार कर सकते हैं यदि हम अपनी सूक्ष्म प्रणाली को शुद्ध करना सीखते हैं और हम ध्यान की स्थिति स्थापित कर पाते हैं।

इसे अभी आज़माएं और हमसे संपर्क करें ताकि हम आपको अपनी प्रक्रिया में मार्गदर्शन कर सकें।

फायदे

स्वस्थ शरीर और मन

Vital energy - Kundalini

महत्वपूर्ण ऊर्जा

कुंडलिनी नामक महत्वपूर्ण ऊर्जा, ऊर्जा का एक रूप है जो सभी जैवभौतिक और जैव रासायनिक प्रक्रियाओं को बनाए रखता है। इस शक्तिके तरल और स्थिर प्रवाहसे भौतिक शरीर का स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखनेमें मदद मिलती है। ध्यान और उपचार प्रथाओं से संतुलन की स्थिति को प्राप्त करने के सचेत इरादे के माध्यम से इस महत्वपूर्ण ऊर्जा को निर्देशित किया जा सकता हैं।

Strength and resilience

शक्ति और तन्यकता

तन्यकता मतलब विपत्ति के बाद उभरने की क्षमता है। यह क्षमता सीधे तौर पर हमारे अनुभव और तनाव पर प्रतिक्रिया करने के तरीके से संबंधित है। ध्यान हमें अतीविचार ना कर या अव्यग्र होते हुए कठिन विचारों और भावनाओं का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद करता है। ध्यान के माध्यम से प्राप्त आंतरिक शक्ति भी हमें आत्म-प्रतिबिंब, सीखने और विकास के अवसर के रूप में प्रतिकूलता का सामना करने में मदद करती है।

Sports

खेल

ध्यान एथलीटोंको ध्यान केंद्रित करने, नींद में सुधार, प्रेरित महसूस करने, दर्द का सामना करने और चोट से उभरने में मदद करता है। ध्यान का उपयोग उन नकारात्मक विचारों से अलग करने के लिए भी किया जा सकता है जो हमें हमारे लक्ष्यों तक पहुंचने से रोकते हैं।

Call for help

मददके लिए पुकार

जीवन कभी-कभी अप्रत्याशित रूप से असंतुलित हो सकता है। ऐसे समय में, हृदय गति तेजी से बढ़ती है, छाती सिकुड़ती है और सांस कम हो जाती है। अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो हमारी भावनात्मक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। दैनिक सहजयोग ध्यान एक तनावपूर्ण स्थिति में शरीर की प्राकृतिक प्रतिक्रियाओं का मुकाबला करने और संतुलन बहाल करने में मदद करता है।

Pain management

दर्द प्रबंधन

यह बताया गया है कि ध्यान मस्तिष्क के क्षेत्र में गतिविधि को कम करता है जो दर्द के शारीरिक और मानसिक प्रभावोंका अनुभव करता है। भले ही मस्तिष्क को समान मात्रा में दर्द हो रहा हो, लेकिन हमारा चित्त/मन उसके तरफ कम जाता है, इसलिए हम बेहतर महसूस करते हैं।

Corporal image

शारीरिक छवि

शारीरिक छवि से तात्पर्य है कि हम अपने शरीर के बारे में कैसा सोचते हैं और महसूस करते हैं। ध्यान में शरीर के साथ अधिक दयालु और कृतज्ञ रिश्ता स्थापित कर नकारात्मक विचारोंको कम कर उन्हें ख़तम करनेमे मदद मिलती है।

हमारे कोर्स हमेशा निशुल्क हैं|

अपनी कक्षा एवं अभ्यास चुने|

अभ्यास का स्थान खोजे

Articles

Health and Sahaja Yoga